गया जी में पोखर खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, घर पर गिरा ताड़ का पेड़, 4 माह की गर्भवती महिला का पैर टूटा

Updated:
विज्ञापन
Gaya ji News

घायल महिला

Gaya ji News: गया जी जिले के मानपुर प्रखंड में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत चल रहे पोखर उढ़ाई कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जेसीबी मशीन से हटाए जा रहे ताड़ के पेड़ के अचानक मकान की ओर गिर जाने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya ji News:
गया जी जिले के मानपुर प्रखंड में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत चल रहे पोखर उढ़ाई कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जेसीबी मशीन से हटाए जा रहे ताड़ के पेड़ के अचानक मकान की ओर गिर जाने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है.

जेसीबी से हटाया जा रहा था पेड़

घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भेड़िया खुर्द महादलित टोला की है. ग्रामीणों के अनुसार पोखर उढ़ाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से ताड़ के एक पेड़ को हटाया जा रहा था. इसी दौरान पेड़ असंतुलित होकर मकान की दिशा में गिर गया और वहां मौजूद महिला उसकी चपेट में आ गई.

4 माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल

हादसे में 40 वर्षीय मनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों के मुताबिक वह चार माह की गर्भवती हैं. पेड़ की चपेट में आने से उनका एक पैर टूट गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार लघु जल संसाधन विभाग की ओर से जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पोखर की उढ़ाई का कार्य कराया जा रहा है. इसी परियोजना के दौरान यह हादसा हुआ, जिसने कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

मकान हटाने को लेकर पहले से था विवाद

ग्रामीणों का आरोप है कि पोखर की जमीन पर बने महादलित परिवारों के मकानों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवारों को अपने घर हटाने के लिए दबाव का सामना करना पड़ रहा था. पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार के मुंशी और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मकान नहीं हटाने के बदले प्रति मकान 20 हजार रुपये की मांग की गई थी. हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच की मांग की जा रही है.

परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद घायल महिला के परिजनों ने बुनियादगंज थाना और एससी-एसटी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग उठाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था. घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: बिहार के 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन