तिरंगे से लिपटे घर पहुंचे दारोगा नीरज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेगूसराय में सड़क हादसे में गई थी जान

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News

अंतिम दर्शन के लिए जुटे ग्रामीण

Gaya ji News: बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में तीन दारोगा सहित 4 की दर्दनाक मौत हो गई. सभी दारोगा मधेपुरा में तैनात थे और एकदिवसीय प्रशिक्षण के बाद पटना से लौट रहे थे. इसी दौरान बेगूसराय में उनकी तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में जा भिड़ी.

विज्ञापन

गया जी से श्रीनिवास की रिपोर्ट
Gaya ji News:
बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में तीन दारोगा सहित 4 की दर्दनाक मौत हो गई. सभी दारोगा मधेपुरा में तैनात थे और एकदिवसीय प्रशिक्षण के बाद पटना से लौट रहे थे. इसी दौरान बेगूसराय में उनकी तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में चारों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में मधेपुरा के बेलारी थाना में पदस्थापित गया जी के दारोगा नीरज कुमार की भी जान चली गई. देर शाम उनके पैतृक गांव डिहुरी में उनका पार्थिव शरीर पहुंचा. जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई. दारोगा नीरज कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद, कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. नीरज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचे. लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

गांव ने खो दिया अपना होनहार बेटा

ग्रामीणों ने नीरज कुमार को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार पुलिस अधिकारी बताया. लोगों का कहना था कि उन्होंने हमेशा अपने व्यवहार और कार्यशैली से समाज में अलग पहचान बनाई. उनके निधन से गांव ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया है. अंतिम यात्रा के दौरान माहौल भावुक हो गया. “नीरज कुमार अमर रहें” के नारों के बीच लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर देखी गई.

Also Read: गया जी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, घर में मिली लाश, मौके से सल्फास की पन्नी बरामद

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन