गया जी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, घर में मिली लाश, मौके से सल्फास की पन्नी बरामद

सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji News: गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है.
गया जी से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji News: गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घर से सल्फास की पन्नी और एक गिलास बरामद होने के बाद मामला और रहस्यमय हो गया है.
घर के अंदर मिली महिला की लाश
मृतक महिला की पहचान रामदोहर गांव निवासी दौलती देवी के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जांच के दौरान भदवर पुलिस ने मृतका के घर से नशीली दवा सल्फास की एक पन्नी और एक गिलास बरामद किया है. इस बरामदगी के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा अभी नहीं हो सका है.
शाम को गांव के कुछ लोगों से हुई थी बहस
ग्रामीणों के अनुसार घटना से कुछ घंटे पहले महिला की गांव के कुछ लोगों के साथ कहासुनी और बहस हुई थी. पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा मानकर पड़ताल कर रही है कि कहीं इस विवाद का संबंध घटना से तो नहीं है. भदवर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










