वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन

नीरज कुमार और प्रशांत किशोर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

FIR On Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार आज शास्त्री नगर थाने पहुंचे और प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. नीतीश कुमार के वीडियो को पीके ने फर्जी बताया था.

विज्ञापन

FIR On Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कल (30 जुलाई) वोटिंग होने वाली है. इससे ठीक एक दिन पहले जन सुराज के संस्थापक और कैंडिडेट प्रशांत किशोर की परेशानी कहीं ना कहीं बढ़ गई है. पटना के शास्त्री नगर थाने में पीके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह शिकायत जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने दर्ज कराई है.

विज्ञापन

जेडीयू एमएलसी ने की कार्रवाई की मांग

इस दौरान जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. नीरज कुमार ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो को प्रशांत किशोर ने आर्टिफिशियल वीडियो बताया. इसे हमलोगों ने माना है कि यह हमारे नेता का अपमान है. साथ ही नीरज कुमार ने अनुरोध किया कि इस मामले में विधि सम्मत जांच कर कार्रवाई की जाए.

नीतीश कुमार ने वीडियो में क्या कहा था?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. लोगों से उन्होंने कहा था कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हमने दो दशकों में न्याय के साथ विकास की गति को धरातल पर उतारा. विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए और विकसित बिहार के निश्चय को बनाए रखने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

इस वीडियो को प्रशांत किशोर ने फर्जी और एआई जेनरेटेड बताया था. उन्होंने कहा था, NDA की ओर से नीतीश कुमार का एक वीडियो अपील जारी किया गया, जो पूरी तरह फर्जी है. उसे एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है और नीतीश कुमार ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है.

आगे उन्होंने यह भी कहा था कि अगर आप ध्यान से वीडियो देखिएगा तो पता चलेगा कि इसे एआई से एडिट किया गया है. वह वीडियो नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है. यह बयान भी उनका दिया हुआ नहीं है. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर तंज भी कसा था.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन