पटना में पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू कार ने मारी टक्कर, कई पुलिस गाड़ियां क्षतिग्रस्त; चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
घटनस्थल पर मौजुद पुलिसकर्मी

घटनस्थल पर मौजुद पुलिसकर्मी

राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर एक बड़ा हादसा टल गया. तेज रफ्तार एक निजी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वीआईपी वाहनों से जा टकराई. इस दुर्घटना में कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हो गया.

विज्ञापन

Patna Police Headquarters : (अजीत की रिपोर्ट) राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार एक निजी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वीआईपी वाहनों से जा टकराई. इस दुर्घटना में कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हो गया.

घटना पटेल भवन के सामने की है, जहां पुलिस मुख्यालय के बाहर अधिकारियों की गाड़ियां खड़ी थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

image.png
वाहन की जांच करती पुलिस

Patna Police : सार्जेंट मेजर की गाड़ी को सबसे ज्यादा नुकसान

लोगों के अनुसार, इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान सार्जेंट मेजर, पटना की सरकारी गाड़ी को हुआ है. टक्कर के बाद वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एक पहिया भी पंचर हो गया. इसके अलावा आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है.

WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.45.37 AM.jpeg
बेकाबू कार ने मारी टक्कर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और स्थिति को संभालने में जुट गए. क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया.

WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.45.32 AM.jpeg
घटनस्थल पर मौजुद पुलिसकर्मी

Police Headquarters : चालक घायल, प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया

इस दुर्घटना में कार चालक को भी चोटें आई हैं. जानकारी के अनुसार उसके नाक और मुंह में चोट लगी है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया.

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन कारणों से हुआ और कहीं इसमें लापरवाही या तकनीकी खराबी तो जिम्मेदार नहीं है.

फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन