बिहार में युवाओं और महिलाओं को मिला नया मंच, CII ने लॉन्च किए इंडियन वीमेन नेटवर्क और यंग इंडियन्स चैप्टर

Updated:
विज्ञापन
उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) बिहार ने युवा उद्यमिता और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए इंडियन वीमेन नेटवर्क (IWN) और यंग इंडियन्स (Yi) बिहार चैप्टर का शुभारंभ किया है. यह पहल युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व, नवाचार और कौशल विकास के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी.

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) बिहार ने राज्य में युवा उद्यमिता और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंडियन वीमेन नेटवर्क (IWN) बिहार चैप्टर और यंग इंडियन्स (Yi) बिहार चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग जगत से जुड़ने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.

मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ

पटना में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नितिश मिश्रा और उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. दोनों मंत्रियों ने बिहार में युवा प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया.

CII Bihar ने बताया नई सोच और नए अवसरों की शुरुआत

सीआईआई बिहार के अध्यक्ष गौरव साह ने कहा कि यह केवल दो नए चैप्टर का शुभारंभ नहीं, बल्कि बिहार में नेतृत्व की नई सोच और नए अवसरों की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है. जरूरत ऐसे मजबूत मंचों की है, जो युवाओं और महिलाओं को मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और विकास के अवसर प्रदान करें.

महिला नेतृत्व और युवा उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

नगर विकास मंत्री नितिश मिश्रा ने कहा कि सरकार उद्योग, तकनीक और उद्यमिता को लगातार बढ़ावा दे रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि यंग इंडियन्स और इंडियन वीमेन नेटवर्क जैसे मंच युवाओं और महिलाओं को नई पहचान देंगे और विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे.

उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज और अर्थव्यवस्था का समग्र विकास संभव नहीं है. इंडियन वीमेन नेटवर्क महिलाओं को नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, जिससे बिहार की विकास यात्रा और मजबूत होगी.

नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान लावण्या कनोरिया को यंग इंडियन्स बिहार की अध्यक्ष और वेदांत पटवारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं साक्षी सिंह को इंडियन वीमेन नेटवर्क बिहार की अध्यक्ष तथा स्मिता प्रकाश को सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया. नई टीम राज्य में युवाओं और महिलाओं के लिए नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन