महिला से 35 हजार रुपये की छिनतई

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 29 Apr 2025 5:56 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

गया न्यूज : बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम अतरी. टेटुआ गांव के संजय सिंह की पत्नी अनिता देवी से रुपये झपट्टा मार कर लुटेरे भाग गये. इस संबंध में पीड़िता अनिता देवी ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक टेटुआ शाखा से 35 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रही थी. अचानक विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आ रहे थे. वे झपट्टा मारकर थैले में रहे 35 हजार रुपये लेकर भागने में सफल रहे. अतरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन