गया : चौकीदार को चोर कह दलितों को दी जा रही गाली : रामविलास पासवान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

गया : पीएम की सभा में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि देश में जो लोग चौकीदार को चोर कह रहे हैं, वह इस देश के दलितों और पिछड़ों को गाली दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार व यूपी में दलित वर्ग के लोग चौकीदार की […]
विज्ञापन
गया : पीएम की सभा में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि देश में जो लोग चौकीदार को चोर कह रहे हैं, वह इस देश के दलितों और पिछड़ों को गाली दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार व यूपी में दलित वर्ग के लोग चौकीदार की नौकरी करते हैं. 95 प्रतिशत पासवान जाति के लोग चौकीदार हैं. ऐसे में राहुल गांधी व महागठबंधन के दूसरे नेता जवाब दें कि क्यों जाति विशेष के लोगों पर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है.
पासवान ने कहा कि कोई कुछ भी कहे केंद्र व राज्य की सरकार भष्टाचार को जड़ से समाप्त करके ही रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में भारत शक्तिशाली देश के तौर पर उभरा है. पीएम के पास ताकत और विजन दोनों ही है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अगला पीएम फिर से नरेंद्र मोदी को ही बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










