गया के गुरुआ में युवक की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका, पत्नी घर छोड़कर फरार
युवक की संदिग्ध मौत
गुरुआ-आमस थाना सीमा पर स्थित महापुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुन्ना चौधरी के रूप में की गई है.
Gaya News: ( गया से डॉ. प्रमोद कुमार) गुरुआ-आमस थाना सीमा पर स्थित महापुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुन्ना चौधरी के रूप में की गई है. वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का निवासी था. बताया जाता है कि मुन्ना चौधरी महापुर गांव में घर बनाकर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था.
संदिग्ध अवस्था में मिला शव
रविवार की सुबह उसका शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
आत्महत्या की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मृतक की पत्नी भी घर में मौजूद थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गई. इससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए हर पहलु से जांच में जुटी हुई है. इस संबंध मे पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि यह मामला आमस थाना क्षेत्र से जुडा है.
Also Read: रोहतास में बड़ा हादसा, अचानक डिवाइडर पर चढ़ा लोहे से लदा ट्रक, मच गई अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










