गया के गुरुआ में आर्केस्ट्रा डांसर से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता इलाके में एक आर्केस्ट्रा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई थी, जहां वह इस दरिंदगी का शिकार हुई.

विज्ञापन

Gaya News:(गुरुआ डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता इलाके में एक आर्केस्ट्रा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई थी, जहां वह इस दरिंदगी का शिकार हुई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायत के तुरंत बाद आरोपित अरेस्ट

घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता ने किसी तरह गुरुआ थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. उसने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस हिरासत में उससे कड़ी पूछताछ कर रही है.

मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया शुरू

मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार और निधि कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत न्यायालय में धारा 164 के तहत महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: गोपालगंज में 16 साल की अज्ञात किशोरी का शव बरामद, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन