दुष्कर्म संबंधित वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज

Published at :12 May 2018 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म संबंधित वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज

कई दिनों से सोशल मीडिया पर है वीडियो कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला गया : कई दिनों से सोशल मीडिया पर दुष्कर्म से संबंधित वायरल किये गये वीडियो मामले में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार के बयान पर चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

कई दिनों से सोशल मीडिया पर है वीडियो

कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
गया : कई दिनों से सोशल मीडिया पर दुष्कर्म से संबंधित वायरल किये गये वीडियो मामले में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार के बयान पर चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए लड़कों को दिखाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दुष्कर्म वाली जगह पर मौजूद जिन लड़कों का वीडियो में चेहरा आया है. उन सभी का फोटो निकाल कर जिले भर के थानों को भेजा जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो में लड़का, लड़की के साथ जबर्दस्ती कर रहा है व उसके साथ रहे लड़के मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं.
लड़की व उसके साथ एक लड़का वीडियो में हाथ जोड़ कर रहम की गुहार लगा रहा है. रहम की गुहार लगानेवाले लड़के को वहां मौजूद लड़के बेल्ट से मारने की धमकी देते हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों जहानाबाद में इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन