गया: 1367 करोड़ के उत्तर कोयल नहर प्रोजेक्ट की सुस्त चाल पर बिफरे DM, ठेकेदारों को दिया मैनपावर बढ़ाने का अल्टीमेटम

Edited by PRANJAL PANDEY
Updated:
विज्ञापन

1367.61 करोड़ रुपये की लागत वाली उत्तर कोयल जलाशय (नहर) परियोजना की धीमी रफ्तार ने जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. शनिवार को गया के डीएम शशांक शुभंकर ने इस अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गया. 1367.61 करोड़ रुपये की लागत वाली उत्तर कोयल जलाशय (नहर) परियोजना की धीमी रफ्तार ने जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. शनिवार को गया के डीएम शशांक शुभंकर ने इस अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया. काम की सुस्त चाल देखकर डीएम ने अधिकारियों और संवेदकों (ठेकेदारों) की कड़ी क्लास लगाई. उन्होंने साफ अल्टीमेटम दिया है कि काम में मैनपावर बढ़ाकर तय समय सीमा में इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाए. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पैकेज 10 और 11 की समीक्षा की गई, जिसमें काम की गति बेहद निराशाजनक पाई गई:

पैकेज 10 और 11 की हकीकत, जिस पर बिफरे DM

पैकेज 10 (आमस के सितहल से नीमा – 6.51 किमी): इस हिस्से में अब तक सिर्फ 2.5 किमी ही नहर का पक्कीकरण हो पाया है. सबसे चिंताजनक यह है कि 19 में से महज 3 संरचनाओं का निर्माण ही पूरा हो सका है.

पैकेज 11 (नीमा से गुरुआ के जयबिगहा – 12.5 किमी): यहां 10 किमी पक्कीकरण हो चुका है, लेकिन 29 में से केवल 9 संरचनाओं का निर्माण ही पूरा हुआ है.

25 से 30 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा पानी

उत्तर कोयल नहर परियोजना बिहार और झारखंड का एक बेहद अहम प्रोजेक्ट है. इसके पूरा होने से गया जिले के आमस, गुरुआ, गुरारू, कोंच और परैया अंचल के किसानों की तकदीर बदल जाएगी. इन इलाकों में 25 से 30 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता बढ़ जाएगी. किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्य नहर से लेकर लघु नहर तक को पक्का किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारी और निर्माण एजेंसियां भी मौजूद थीं, जिन्हें डीएम ने काम में तत्काल तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन