गया-पटना हाइवे पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Edited by PRANJAL PANDEY
Updated:
विज्ञापन

गया-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा हुआ है. चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप पंचायत स्थित इंग्लिश गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय रोहित यादव को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

गया (रोशन कुमार की रिपोर्ट). गया-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा हुआ है. चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप पंचायत स्थित इंग्लिश गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय रोहित यादव को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल रोहित की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाइवे जाम कर दिया.

बाजार जाने के दौरान पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, इंग्लिश गांव के रहने वाले रोहित यादव शनिवार को अपनी साइकिल से बाजार जा रहे थे. इसी बीच गया-पटना हाइवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

हाइवे जाम, प्रशासन ने थमाया 20 हजार का चेक

रोहित की मौत की खबर मिलते ही गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर गया-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया. बवाल की सूचना मिलते ही नगर BDO और चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी की पहचान के लिए पुलिस हाइवे और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन