गया में बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का विधानसभा स्पीकर ने किया निरिक्षण, बोले- मिल का पत्थर होगा साबित

Updated:
विज्ञापन

निरिक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

Gaya News: गया में बन रहे बिहार के पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का 9 मई को विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने निरिक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की जब ये ग्रीन फील्ड परियोजना तैयार हो जाएगी तो इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही उन्होंने इसे बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिल का पत्थर बताया.

विज्ञापन

Gaya News: (हरिबंश कुमार की रिपोर्ट) बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शनिवार को आमस से दरभंगा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-119D) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की डिटेल जानकारी ली.

आमस से दरभंगा तक सीधी कनेक्टिविटी

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि यह बिहार का पहला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि यह चार लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 190 किलोमीटर है. यह परियोजना आमस से दरभंगा तक विकसित की जा रही है और भारतमाला परियोजना के तहत हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (के) पर निर्माणाधीन है.

24 महीने में बनकर होगा तैयार

उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1,157.5 करोड़ रुपये है और इसका निर्माण कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. परियोजना का वर्क ऑर्डर 20 मई 2022 को दिया गया था और 31 मार्च 2023 से निर्माण कार्य शुरू हुआ. इसका निर्धारित समय 24 महीने तय किया गया है.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल 55.002 किलोमीटर में से लगभग 50.549 किलोमीटर भूमि पर कार्य की फिजिकल अवेलेबिलिट हो चुकी है, जबकि बाकी बचे 4.453 किलोमीटर क्षेत्र में अभी कुछ बाधाएं बनी हुई हैं, जिन्हें दूर करने का काम जारी है. वर्तमान में परियोजना का लगभग 44.51 प्रतिशत वित्तीय काम पूरा हो चुका है.

निर्धारित समय में पूरा करने का दिया निर्देश

अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाये और निर्धारित समयसीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायें. उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और कृषि को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी. इस अवसर पर परियोजना से जुड़े अधिकारी, इंजिनियर और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read: रोहतास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को उड़ाया, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन