भरत तिवारी के गांव पहुंचे पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट, बोले- सच्चाई सामने लाने के लिए हो निष्पक्ष जांच
भरत तिवारी के गांव से लक्की बिष्ट की तस्वीर
Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी मामले में पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट बिलौटी गांव पहुंचे. परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
Bharat Tiwari Encounter : (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. मंगलवार को देश की खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट बिलौटी गांव पहुंचे और मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही.
भरत तिवारी के घर पहुंचे लकी बिष्ट
पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार के सदस्यों का दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे.
वीडियो और तथ्यों के आधार पर उठाए सवाल
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में लकी बिष्ट ने कहा कि अब तक सामने आए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों को देखने के बाद मामला काफी गंभीर प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सच्चाई तक पहुंचने के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बेहद जरूरी है.
पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए
लकी बिष्ट ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. किसी भी मामले में निष्पक्षता ही न्याय का आधार होती है.
Bharat Tiwari Case : दोषियों पर हो विधिसम्मत कार्रवाई
पूर्व रॉ अधिकारी ने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी जवाबदेही से ऊपर नहीं माना जा सकता.
न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना जरूरी
लकी बिष्ट ने कहा कि किसी भी घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आना आवश्यक है. इससे आम लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी जांच ही किसी विवादित मामले का सबसे बेहतर समाधान है.
देशभर के लोगों से आवाज उठाने की अपील
उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि न्याय की मांग को लेकर देशभर के लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि न्याय केवल एक परिवार का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय है.
Lucky Bisht : ग्रामीणों और समर्थकों की जुटी भीड़
लकी बिष्ट के बिलौटी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक वहां पहुंच गए. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई. गांव में पूरे दिन इस मुलाकात की चर्चा होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










