जहानाबाद में शराब छापेमारी के दौरान बवाल, उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, रोड़ेबाजी में 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Excise Team Attacked in Jehanabad : जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव में शराब उत्पादन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान हुई रोड़ेबाजी में उत्पाद विभाग की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

विज्ञापन
Excise Team Attacked in Jehanabad : (संजय अनुराग) जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव में शराब उत्पादन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान हुई रोड़ेबाजी में उत्पाद विभाग की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा. वहीं उत्पाद विभाग ने आरोपों से इनकार किया है.

Jehanabad News : शराब छापेमारी के दौरान हुआ विवाद

मंगलवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम को दक्षिणी गांव में अवैध शराब निर्माण और कारोबार की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया.

महिलाओं और बच्चों से मारपीट का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम ने घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की. ग्रामीणों के अनुसार पुलिसकर्मियों की पिटाई से एक बच्चे का सिर फट गया, जिसके बाद गांव के लोगों का गुस्सा भड़क उठा. महिलाएं भी विरोध में सामने आ गईं और उत्पाद विभाग की टीम से उलझ गईं.

Bihar News: रोड़ेबाजी में टूटीं दो सरकारी गाड़ियों के शीशे

विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान विभाग की दो गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. हालात बिगड़ते देख टीम को मौके से हटना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को बुलाया गया.

महिला की गिरफ्तारी से और भड़के ग्रामीण

विरोध के दौरान उत्पाद विभाग ने एक महिला को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को बेवजह गिरफ्तार किया गया. महिला की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए.

दो घंटे तक जाम रहा जहानाबाद-घोसी मार्ग

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जहानाबाद-घोसी पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. ग्रामीण उत्पाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

उत्पाद विभाग ने आरोपों को बताया गलत

उत्पाद विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि टीम शराब उत्पादन की सूचना पर गांव में छापेमारी करने गई थी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण और महिलाएं उग्र हो गईं और विरोध करने लगीं. उन्होंने किसी बच्चे या महिला के साथ मारपीट करने के आरोप को पूरी तरह खारिज किया.

Excise Police Action: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला जाम

घटना की सूचना मिलने के बाद भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया. बाद में हिरासत में ली गई महिला को भी छोड़ दिया गया.

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Police : दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

भेलावर थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि भागदौड़ के दौरान एक बच्चे के गिर जाने से उसके सिर में चोट लगी थी. उन्होंने उत्पाद विभाग की दो गाड़ियों के शीशे टूटने की पुष्टि की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण पासवान और दयानंद चौधरी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

Also Read : मोहर्रम से पहले वैशाली में भारी हंगामा, महनार पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन