नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से चलता रहेगा अभियान : डॉ निशीत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2018 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

नये कमांडेंट ने ज्वाइन करते ही जताया अपना इरादा गया : नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान और मजबूती से चलता रहेगा. अमन-चैन कायम करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है. अमन-चैन के विरोधियों को किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जायेगा. ये बातें सीआरपीएफ की 159 बटालियन के कमांडेंट का पदभार लेते हुए शुक्रवार […]
विज्ञापन
नये कमांडेंट ने ज्वाइन करते ही जताया अपना इरादा
गया : नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान और मजबूती से चलता रहेगा. अमन-चैन कायम करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है. अमन-चैन के विरोधियों को किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जायेगा. ये बातें सीआरपीएफ की 159 बटालियन के कमांडेंट का पदभार लेते हुए शुक्रवार को डॉ निशीत कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का लक्ष्य है कि जल्द-से-जल्द नक्सली गतिविधियों से लोगों को मुक्ति दिलायी जाये. जिला पुलिस, एसएसबी व सीआरपीएफ के सहयोग से पहले भी नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में सफलता मिली है. तीनों के समन्वय में कभी भी कमी नहीं आयी है. किसी जगह पर कमी दिखेगी,
तो उसे तुरंत दूर कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में सीआरपीएफ कैंपों को और सुदृढ़ किया जायेगा. बटालियन का फीडबैक पहले से अच्छा रहा है. आनेवाले दिनों में और बेहतर दिखेंगे. सीआरपीएफ की सक्रियता के कारण ही नक्सली गतिविधियों में कमी आयी है. कानून व्यवस्था बनाये रखने में सीआरपीएफ अहम भूमिका निभाती है. सीआरपीएफ के जवान गांव के लोगों से सामंजश्य बना कर अपनी लड़ाई में सफलता हासिल करती रही है. साथ ही अपनी ओर से कल्याणकारी योजनाओं को चला कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम करती रही है. डॉ निशीत कुमार ने कमांडेंट का पदभार प्रमोद कुमार सिंह से लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










