ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

Published at :12 May 2018 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

टनकुप्पा : धनबाद-गया रेलवे ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन एवं वंशीनाला हाल्ट के बीच खैरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे हटिया-पटना एक्सप्रेस से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिला के संपतचक प्रखंड के कमरजी गांव के राजकुमार सिंह के पुत्र 48 वर्षीय […]

विज्ञापन

टनकुप्पा : धनबाद-गया रेलवे ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन एवं वंशीनाला हाल्ट के बीच खैरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे हटिया-पटना एक्सप्रेस से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिला के संपतचक प्रखंड के कमरजी गांव के राजकुमार सिंह के पुत्र 48 वर्षीय कारू सिंह के रूप में की गयी है. मृतक के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र का रांची से इलाज करा कर ट्रेन से घर लौट रहे थे. इसी बीच पुत्र पेशाब करने को कह कर गये. कुछ देर होने पर नहीं लौटे तो उसे देखने गये. लेकिन, ट्रेन में नहीं मिले. ट्रेन बंधुआ रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उतर कर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे पीछे की ओर खोजना शुरू किया तो खैरा गांव के पास मृत पड़े मिलेेेे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन