पूर्व विधायक के रिश्तेदार को चाकू मार िकया गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शहर के सिकरिया मोड़ पर पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के रिश्तेदार को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने अपराधियों की एक बाइक जब्त की है. साथ अपराधियों को पकड़ने […]
विज्ञापन
गया : शहर के सिकरिया मोड़ पर पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के रिश्तेदार को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने अपराधियों की एक बाइक जब्त की है. साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि चंदौती हनुमान मंदिर के पास रहनेवाले प्रोफेसर अरुण प्रसाद के 24 वर्षीय बेटे मनीष कुमार अपने दोस्त पिंटू कुमार के साथ बाइक से सिकरिया मोड़ गये थे (यहां बता दें कि पूर्व विधायक महेश सिंह यादव व अरुण प्रसाद आपस साढ़ू हैं) बुधवार की शाम करीब छह बजे सिकरिया मोड़ जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने हमला बोल दिया. हमले में मनीष कुमार के हाथ व पेट में चाकू लगा. चाकू मारने के बाद हल्ला होने पर अपराधी एक बाइक छोड़ कर भाग निकले.
मनीष ने बताया कि चारों पहुंचे और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे. उन्हें वह पहचानता जरूर है, पर उनसे किसी तरह का विवाद पहले से नहीं था. हमला करनेवालों में समीर, जयंत व अन्य दो शामिल हैं.
अपराधी की कर ली गयी है पहचान : सिटी डीएसपी राजकुमार साव ने बताया कि सिकरिया मोड़ पर दो बाइक सवार युवक को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया है. अपराधी चार की संख्या में बाइक पर सवार होकर आये थे. उन्होंने कहा कि अपराधियों की एक बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है. अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










