सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करानेवाली देश की सबसे बड़ी संस्था है चाणक्य आइएएस

Published at :09 May 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करानेवाली देश की सबसे बड़ी संस्था है चाणक्य आइएएस

गया कॉलेज में चाणक्य आइएएस एकेडमी की ओर से सेमिनार का हुआ आयोजन गया : गया कॉलेज के मुंशी प्रेमचंद सभागार में चाणक्य आइएएस एकेडमी के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स देने को लेकर मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. वहां मौजूद चाणक्य आइएएस एकेडमी पटना के सेंटर हेड डॉ […]

विज्ञापन
गया कॉलेज में चाणक्य आइएएस एकेडमी की ओर से सेमिनार का हुआ आयोजन
गया : गया कॉलेज के मुंशी प्रेमचंद सभागार में चाणक्य आइएएस एकेडमी के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स देने को लेकर मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. वहां मौजूद चाणक्य आइएएस एकेडमी पटना के सेंटर हेड डॉ कृष्णा सिंह ने कहा कि निर्धारित मापदंडों को यदि ध्यान में रखकर तैयारी की जाये तो सिविल सेवा परीक्षा कठिन नहीं है.
सबसे पहले हमें दिमाग से नकारात्मक बातों को निकालना होगा कि सिविल सेवा परीक्षा कठिन है. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए एक सुनिश्चित रणनीति के तहत उचित मार्गदर्शन में यदि काम किया जाये तो परीक्षा पास किया जा सकता है.
इसके पूर्व डॉ सिंह चाणक्य आईएएस एकेडमी के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा की. उन्होंने कहा कि चाणक्य आइएएस एकेडमी की स्थापना 1993 में सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने की. अब पूरे देश में इसके 20 सेंटर हैं. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली यह देश की सबसे बड़ी संस्था है.
डॉ सिंह ने बताया कि सक्सेस गुरु एके मिश्रा मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले हैं. इनके मार्गदर्शन में अब तक चाणक्य आइएएस एकेडमी के करीब 4500 विद्यार्थी आइएएस, आइपीएस व केंद्रीय सेवाओं में चयनित हो चुके हैं और अपने देश की सेवा में लगे हैं. साथ ही राज्य स्तरीय परीक्षाओं में यह संख्या बहुत बड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन