यात्री बस व टाटा 207 में टक्कर चालक की मौत, खलासी गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

बस के यात्री जख्मी, गया से नवादा जा रही थी बस टाटा 207के उड़े परखचे मानपुर : गया-नवादा मुख्य मार्ग पर मेहता पेट्रोल पंप व सिटी पब्लिक स्कूल के बीच मंगलवार की सुबह पांच बजे यात्री बस व टाटा 207 पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे पिकअप के चालक की घटनास्थल पर ही मौत […]
विज्ञापन
बस के यात्री जख्मी, गया से नवादा जा रही थी बस टाटा 207के उड़े परखचे
मानपुर : गया-नवादा मुख्य मार्ग पर मेहता पेट्रोल पंप व सिटी पब्लिक स्कूल के बीच मंगलवार की सुबह पांच बजे यात्री बस व टाटा 207 पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे पिकअप के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं बस के अंदर बैठे लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगायी और जख्मी लोगों को बचाने में जुट गये. बताया जाता है कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बस के अंदर घुस गया था.
पिकअप वैन में चालक व खलासी जख्मी होकर फंस गये थे. दोनों दर्द से घंटों तड़पते रहे. आसपास के लोग बस व पिकअप वैन को हटाने का प्रयास करते रहे पर सफलता हाथ नहीं लगी. अंत में गांव वालों ने पास के गांव से अर्थमूवर मंगवाया. अर्थमूवर की मदद से बस व पिकअप को अलग किया. इसके बाद किसी तरह पिकअप वैन के अंदर फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला जा सका.
जानकारी के अनुसार बस गाैरक्षिणी बस स्टैंड से यात्री को लेकर नवादा को जा रही थी. विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे पिकअप वैन चालक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस से टकराया गया. पिकअप वैन के चालक व खलासी दोनों सहोदर भाई बताये जाते हैं. पुलिस के अनुसार चालक दीपक कुमार व खलासी रवि कुमार के रूप में पहचान की गयी.
इसमें दीपक कुमार की मौत हो गयी. दोनों भाई खिजरसराय थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास के गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बस में सवार यात्री प्रवीण कुमार प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य जख्मी लोग भी अपने सामान व परिवार के साथ प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा कर अपने गांव को लाैट गये.
घटना के बाद घटनास्थल पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, बुनियादगंज थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह व बीडीओ उषा कुमारी पहुंचे. जख्मी लोगों को मदद की. पुलिस क्षतिग्रस्त बस व पिकअप वैन को अपने कब्जे में कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










