Gopalganj : शादी टूटने पर मंगेतर ने उठाया खौफनाक कदम, युवती का वीडियो किया वायरल

Gopalganj : गोपालगंज में शादी टूटने पर युवक ने लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसी के अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
गोपालगंज में शादी टूटने पर युवक ने लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसी के अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं अपने दोस्तों को भी वीडियो भेजकर वायरल करवाया. मामला सामने आने के बाद साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
2023 में तय हुई थी शादी
आरोपित युवक की पहचान नगर थाने के भितभेरवा निवासी माधव पटेल के पुत्र अनूप पटेल के रूप में हुई. जबकि दूसरे युवक की पहचान जितेंद्र कुमार पटेल के रूप में हुई. साइबर थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2023 में अनूप पटेल से तय हुई थी. शादी की तिथि करीब आने पर दोनों मिलने-जुलने लगे थें. इस दौरान अनूप ने लड़की के फेसबुक का आइडी पासवर्ड पता कर लिया था और कई अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया था.
फोटो व वीडियो किया वायरल
इसके बाद एक दिन अनूप लड़की के घर पहुंचा, जिस पर घर वालों ने अचानक पहुंचने के बारे में पता किया, तो बताया गया पुलिस उसे ढूंढ़ रही है. अनूप पटेल पहले से शादीशुदा था. लड़की की मां ने उससे अपनी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया. इस पर नाराज अनूप ने लड़की का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर खुद वायरल किया और अपने दोस्तों से भी वीडियो वायरल करा दिया.
साइबर थाने में केस दर्ज
परेशान लड़की और उसे परिवार वालों ने साइबर थाने में केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. उन्होंने लोगों से सावधान रहने की बात कही.
इसे भी पढ़ें : बिहार को जल्द मिलने जा रही इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात, बदल जाएगी राज्य की तकदीर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




