Darbhanga News: आसमान में रहेंगे बादल, हल्की वर्षा की संभावना

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पूर्वानुमान के अनुसार 04 से 08 जून तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 04 से 08 जून तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं. अगले 12 से 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान अगले दो दिनों तक औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन