दरभंगा एयरपोर्ट पर रील बनाना और सेल्फी लेना पड़ेगा भारी, डीजीसीए ने सख्त किए सुरक्षा नियम

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट

Darbhanga News: डीजीसीए ने एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों को सख्त करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में रील बनाने, वीडियो शूट करने और सेल्फी लेने पर रोक लगा दी है. नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga Airport Reel Ban: हवाई यात्रियों के लिए अब एयरपोर्ट पर सोशल मीडिया रील बनाना, वीडियो शूट करना या सेल्फी लेना भारी पड़ सकता है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल और फोटोग्राफी को लेकर नियमों को बेहद सख्त कर दिया है. सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी.

संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक

डीजीसीए के नए निर्देशों के मुताबिक, एयरपोर्ट के संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति फोटो या वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी रहेगी. यात्रियों को केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत होगी. विशेष तौर पर सुरक्षा जांच क्षेत्र (Security Check), बोर्डिंग एरिया, रनवे और विमान संचालन से जुड़े स्थानों पर किसी भी तरह की फोटोग्राफी से बचने की सलाह दी गई है.

सुरक्षा और गोपनीयता के लिए उठाया गया बड़ा कदम

अधिकारियों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए बनाए जाने वाले वीडियो अक्सर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बाधा बनते हैं. इससे सुरक्षाकर्मियों के काम में परेशानी आती है और विमान संचालन की गोपनीयता भी प्रभावित होती है. दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अब लोगों को जागरूक करेंगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन