दरभंगा: खरीफ महाअभियान तेज, 10 हजार हेक्टेयर से अधिक में धान का बिचड़ा गिराने का लक्ष्य
प्रतीकात्मक तस्वीर
Darbhanga paddy campaign: जिला में खरीफ महाअभियान के तहत 10,210.1 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.हालिया बारिश से खेतों में नमी आने के बाद किसानों ने सभी प्रखंडों में बिचड़ा बुआई का काम तेजी से शुरू कर दिया है.जानिए पूरी खबर…
दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट
Darbhanga paddy campaign: जिले में शारदीय और खरीफ महाअभियान के तहत धान की खेती को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं.कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए धान का बिचड़ा तैयार करने का भौतिक लक्ष्य निर्धारित कर दिया है.मई के अंतिम सप्ताह और जून माह की शुरुआत में हुई मानसून पूर्व की बारिश से जिले के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त मात्रा में नमी आ गई है,जिससे किसानों को अपने खेतों में धान का बिचड़ा बुआई करने में काफी सहूलियत हो रही है.लक्ष्य के अनुरूप सभी प्रखंडों में बिचड़ा गिराने का काम शुरू कर दिया गया है.
प्रखंड स्तर पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
कृषि विभाग के मुताबिक जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण के सफल आयोजन के बाद अब प्रखंड स्तर पर खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.राज्य सरकार और कृषि विभाग ने जिले के सभी 18 प्रखंडों को मिलाकर कुल 10 हजार 210.1 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा तैयार करने का कुल लक्ष्य निर्धारित किया है.इसके तहत बहेड़ी प्रखंड में सर्वाधिक 1001.6 हेक्टेयर,बिरौल में 983.9 हेक्टेयर और बेनीपुर में 964.3 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है.इसके अलावा अलीनगर में 683.9,केवटी में 662.0,सिंघवाड़ा में 651.7 और बहादुरपुर में 545.5 हेक्टेयर में बिचड़ा बुआई का लक्ष्य है.
कृषि अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश
कम रकबे वाले प्रमुख प्रखंडों में गौरा बौराम में 374.9,घनश्यामपुर में 473.2,हनुमान नगर में 277.4,हायाघाट में 339.9,जाले में 650.7,किरतपुर में 260.0,कुशेश्वरस्थान में 311.9,कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 533.9,मनिगाछी में 421.7 और तारडीह में 375.6 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है.दरभंगा के जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.सिद्धार्थ ने बताया कि सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों,बीएओ और कृषि समन्वयकों को अपने-अपने प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप धान की बुआई ससमय संपन्न कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










