मधेपुरा में हार्डवेयर दुकान में चोरी से मचा हड़कंप, CCTV तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा के हार्डवेयर दुकान में चोरी

Madhepura News: मधेपुरा के गम्हरिया में प्रीति हार्डवेयर दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है. चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे और CCTV क्षतिग्रस्त कर हजारों रुपये का सामान व नकदी लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) से डिक्सन राज की रिपोर्ट

Madhepura News: मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है. ताजा मामले में बस स्टैंड स्थित पासी टोला के समीप एक हार्डवेयर दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. बदमाश दुकान में घुसकर हजारों रुपये मूल्य का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड स्थित ‘प्रीति हार्डवेयर’ के संचालक रामकुमार भगत बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर क्षतिग्रस्त पाए गए.

CCTV और DVR को बनाया निशाना

दुकानदार ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान की निगरानी व्यवस्था को निष्क्रिय किया. इसके बाद दो मंजिला भवन के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जांच में पता चला कि दुकान से करीब 25 हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान और गल्ले में रखी नकदी गायब है.

व्यापारियों का कहना है कि अपराधियों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया है, उससे उनकी तैयारी और बेखौफ अंदाज का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

पीड़ित दुकानदार रामकुमार भगत के अनुसार यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी उनकी दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं.

व्यापारियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यवसायियों का भरोसा कमजोर होगा और कारोबार प्रभावित होगा.

व्यापारियों ने इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग भी उठाई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

गम्हरिया थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि मामले में लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : बिहार में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में बड़ा खुलासा, सारण से प्राप्त 566 आवेदन में सिर्फ 258 को ही मिला ऋण

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन