सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण शिविर का आगाज

Updated:
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण शिविर का आगाज

गम्हरिया में जनकल्याण सहयोग शिविर का उद्घाटन करते अधिकारी.

Jan Kalyan Sahayog Camp: सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय जनकल्याण सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) से डिक्सन राज की रिपोर्ट:

Jan Kalyan Sahayog Camp: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय प्रखंड जनकल्याण सहयोग शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शाएक आलम, अंचल अधिकारी स्नेहा सागर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शुभम कुमार एवं बीपीएम दिगंबर प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.

एक ही स्थान पर मिल रही कई विभागों की सेवाएं

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं. यहां भूमि सुधार, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, स्वास्थ्य, बिजली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं.

ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन संबंधित काउंटरों पर जमा कर रहे हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

अधिकारियों ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

उद्घाटन के बाद बीडीओ शाएक आलम समेत अन्य अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए.

पहले दिन दिखा ग्रामीणों में उत्साह

शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी एवं ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन