चेंबर सचिव विनोद कुमार वापना बने भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, व्यापारियों में हर्ष
विनोद बाफना.
BJP Commerce Cel : चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद कुमार वापना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है. इस मनोनयन से स्थानीय व्यवसायियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.
BJP Commerce Cel : चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद कुमार वापना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है. भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने पत्र जारी कर उन्हें यह नयी जिम्मेदारी सौंपी है. मनोनयन की सूचना मिलते ही मुरलीगंज के व्यवसायियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल बन गया. पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि उनके अनुभव का लाभ संगठन के साथ व्यापारी समाज को भी मिलेगा.
संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका की उम्मीद
भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए विनोद कुमार वापना के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की.
व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके मुद्दों को संबंधित मंच तक पहुंचाने का अनुभव विनोद कुमार वापना के पास है. ऐसे में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों की समस्याओं को और प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद है.
चेंबर सचिव के रूप में लंबे समय से सक्रिय
विनोद कुमार वापना मुरलीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव के रूप में लंबे समय से सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया.
उनके मनोनयन पर चेंबर के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दीं. लोगों ने कहा कि संगठन में नयी जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है.
कई व्यवसायियों और भाजपा नेताओं ने दी बधाई
मनोनयन के बाद आयोजित कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष शिव शंकर भगत, सूरज जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज भगत, मुकेश सिंह, संजय, वीडियो, कन्हैया जायसवाल, भोला स्वर्णकार, विनय चौधरी, सुनील अग्रवाल, विनोद करनानी, मनोज मुंद्रा, रत्नेश चौधरी, नितेश निराला, कुंदन सोनी, सुशील शाह, डॉ. सुबोध, नीरज चौधरी, शेर सिंह, अतुल सर्राफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
सभी ने विनोद कुमार वापना को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










