बिहार में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में बड़ा खुलासा, सारण से प्राप्त 566 आवेदन में सिर्फ 258 को ही मिला ऋण

बैठक की तस्वीर
PM Swanidhi Yojana : मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में बुधवार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में बड़ी संख्या में फुटपाथी विक्रेता शामिल हुए और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई.
PM Swanidhi Yojana : (मनोकामना सिंह) मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में बुधवार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में बड़ी संख्या में फुटपाथी विक्रेता शामिल हुए और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई.
566 आवेदन मिले, 258 लाभार्थियों को मिला ऋण
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार मढ़ौरा नगर पंचायत में अब तक कुल 566 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 263 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 258 लाभार्थियों के बीच ऋण का वितरण किया जा चुका है. अधिकारियों ने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया.
147 आवेदन लौटाने वाले बैंकों से मांगा जवाब
कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर वापस किए गए 147 आवेदनों की दोबारा जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
नोटिस के बावजूद कई बैंक प्रतिनिधि नहीं पहुंचे
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक दर्जन से अधिक बैंकों को नोटिस भेजा गया था. इसके बावजूद केवल तीन बैंकों के प्रतिनिधि ही बैठक में शामिल हुए. कुछ बैंक प्रबंधकों से फोन पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए गए. अनुपस्थित बैंकों को अगली बैठक में उपस्थित रहने के लिए पुनः सूचना भेजी जाएगी.
किसी पात्र वेंडर को वंचित नहीं रहने देने का फैसला
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन फुटपाथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र वेंडर सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेगा.
स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच, गर्मी से बचाव की दी गई सलाह
विशेष अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए चिकित्सा टीम ने कर्मियों और वेंडरों के ब्लड प्रेशर की जांच की. डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस घोल का नियमित उपयोग करने की सलाह दी.
Saran News : जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि कुमारी, जूनियर इंजीनियर शशि शेखर और लेखपाल रणधीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया.
Also Read : बिहार में भीषण गर्मी का कहर, सीवान में तेज धूप में घर लौट रहे अधेड़ की सड़क पर गिरकर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










