परसौना पंचायत की मुखिया सरिता देवी को मिलेगा उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान, 21 सितंबर को कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

उत्कृष्ट मुखिया के रूप में सम्मानित होंगी परसौना पंचायत की मुखिया सरिता देवी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परसौना पंचायत की मुखिया सरिता देवी को ग्राम संसद बिहार चैप्टर-5 में उत्कृष्ट मुखिया के रूप में सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान पंचायत के विकास और प्रभावी शासन के लिए दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Parsauna Panchayat: परसा प्रखंड की परसौना पंचायत की मुखिया सरिता देवी को ग्राम संसद बिहार चैप्टर-5 में उत्कृष्ट मुखिया के रूप में सम्मानित किया जाएगा. ग्राम संसद की ओर से 18 सितंबर को जारी पत्र के माध्यम से उन्हें 21 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. सम्मान की जानकारी मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

पंचायत के समग्र विकास पर होगा मंथन

ग्राम संसद बिहार चैप्टर-5 का उद्देश्य पंचायत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेतृत्व, कॉरपोरेट क्षेत्र, नीति-निर्माताओं और सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देना है. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर बेहतर शासन व्यवस्था, विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.

पंचायत शासन और डिजिटल समावेशन पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पंचायत शासन को मजबूत बनाने, सरकारी संस्थाओं और नागरिक समाज के बीच बेहतर साझेदारी, डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन तथा गांवों में स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा होगी. पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं और नई रणनीतियों की जानकारी भी दी जाएगी.

पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने पर जोर

मुखिया प्रतिनिधि अमित साह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के विभिन्न पंचायत जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी, उपयोगी उपकरण और प्रभावी रणनीतियों से सशक्त करना है, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.

उन्होंने कहा कि परसौना पंचायत की मुखिया सरिता देवी का उत्कृष्ट मुखिया के रूप में चयन पंचायत के लिए गौरव की बात है.

सम्मान की खबर से ग्रामीणों में खुशी

सरिता देवी को सम्मानित किये जाने की सूचना के बाद पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खुशी है. लोगों ने इसे पंचायत के लिए सम्मान बताते हुए मुखिया को बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन