Darbhanga News: गले में वरमाला पड़ जाने के बाद दूल्हे ने कर दिया शादी से इंकार

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए विवाद में शादी टल जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर.बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए विवाद में शादी टल जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में दूल्हा सहित चार लोग तीन दिनों से बंधक बने हुए हैं. पुलिस की पहल वहां नाकाफी साबित हो रही है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार सदर प्रखंड अंतर्गत शीशोडीह पंचायत के जागेश्वर चौपाल के पुत्र संजीत चौपाल की शादी बेनीपुर प्रखंड के एक गांव में तय हुई. तय कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात वर पक्ष बरात लेकर वधू पक्ष के यहां पहुंचे. हंसी-खुशी के बीच देर रात तक पटाखे फूटते रहे. जयमाला की रस्म प्रारंभ हुई तो लड़की ने दूल्हे को माला पहना दिया, लेकिन दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाने से इनकार कर दिया. दूल्हे ने लड़की बदल लिये जाने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया. लोगों के मान-मनौव्वल के बीच जब दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ तो दुल्हन ने ही लड़का के चरित्र पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया. फलत: सभी बरात देर रात चुपके-चुपके वहां से खिसक गये. इस बीच लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का सहित चार लोगों को बंधक बना लिया. खर्च हुए चार लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके दो दिन बीत जाने के बावजूद मामला नहीं सुलझ सका. समाचार लिखे जाने तक दूल्हा समेत चार लोग बंधक बने हुए थे. स्थानीय लोगों के अनुसार सामाजिक पहल पर ढाई-तीन लाख रुपए जमा करने को वर पक्ष वालों से कहा गया, जो जमा नहीं किया गया है. इस कारण दूल्हा सहित चार लोग बंधक बने हुए हैं. वैसे इसे लेकर मंगलवार को ही लड़का पक्ष द्वारा 112 पर फोन किए जाने के बाद पुलिस वहां पहुंची. सामाजिक स्तर पर मामले को निबटाने की सलाह दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस वहां गयी तो सामाजिक पहल पर मामला खत्म करने की बात बतायी गयी थी. कुछ देर पूर्व पुनः सूचना मिली है. पुलिस को भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन