Darbhanga News: एयरवेज से मुंबई आवागमन मुश्किल, 19 हजार के पार पहुंचा किराया

Updated at : 08 Jun 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: एयरवेज से मुंबई आवागमन मुश्किल, 19 हजार के पार पहुंचा किराया

Darbhanga News:एयरवेज से मुंबई आवागमन यात्रियों के लिए बेहद महंगा हो गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एयरवेज से मुंबई आवागमन यात्रियों के लिए बेहद महंगा हो गया है. इसका किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. वैसे तो अन्य मार्गों पर भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है, लेकिन मुंबई रूट का भाड़ा आसमान छू रहा है. इसकी एक वजह गृष्मावकाश पर यात्रियों की बढ़ी संख्या कही जा रही है. उल्लेखनीय है कि दरभंगा हवाई अड्डा से पांच महानगरों के लिये सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद मार्ग शामिल हैं. दिल्ली के बाद मुंबई के लिये सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं, लिहाजा यात्री किराया अपेक्षाकृत अधिक रहता है. जानकारी के मुताबिक आगामी नौ जून को दरभंगा से मुंबई जाने के लिये इंडिगो का एक टिकट का दाम 18687 है. वहीं मुंबई से दरभंगा के लिए प्रति टिकट 19658 से अधिक लिया जा रहा है. वहीं स्पाइसजेट के विमान से यात्रा करने पर एक यात्री का भाड़ा करीब 14 हजार बताया जा रहा है. सनद रहे कि करीब पांच साल पहले आठ नवंबर 2020 से दरभंगा से उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी.

नयी कंपनी अकासा की सर्विस शुरू होने से राहत के आसार

विदित हो कि वर्तमान में मुंबई के लिए स्पाइसजेट व इंडिगो की ओर से सीधी विमान सेवा दी जा रही है. अब अकासा भी मुंबई के लिए सर्विस शुरू करने जा रही है. इस कंपनी की ओर से आगामी जुलाई से बुकिंग प्रारंभ कर दी गयी है. अब तीनों कंपनी मुंबई के लिए सेवा प्रदान करेगी. यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. बताया जा रहा है कि लोगों को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध होने के आसार हैं. विदित हो कि स्पाइसजेट की ओर से मुंबई के लिये नियमित उड़ान नहीं होने के कारण यात्रियों को समस्या होती है. वहीं इंडिगो की ओर से मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही सर्विस दी जा रही है. एक जुलाई से मुंबई के लिये अकासा का विमान रोजाना उड़ान भरेगा. इससे यात्रियों को सहूलियत होगी. वहीं यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा.

मुंबई से सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगा अकासा का जहाज

एक जुलाई से अकासा का विमान मुंबई के लिए सर्विस शुरू करने जा रही है. स्लॉट के मुताबिक फ्लाइट सुबह 10.55 बजे मुंबई से दरभंगा के लिये रवाना होगी. जहाज दोपहर 01.30 बजे लैंड करेगा. वहीं दोपहर बाद 02.10 बजे फ्लाइट दरभंगा से मुंबई के लिए टेक ऑफ करेगी, जो दो घंटे 35 मिनट में शाम 04.45 बजे वहां पहुंच जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन