Darbhanga News: प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती चार महीने बाद लहेरियासराय से बरामद

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने चार महीने बाद लहेरियासराय से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. प्रेम-प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने चार महीने बाद लहेरियासराय से बरामद कर लिया. बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद ससुरालवालों को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार भालपट्टी निवासी लुटकुन दास के पुत्र रामबलि दास व युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था. पारिवारिक असहमति पर गत मार्च महीने में एक रात दोनों चुपचाप निकल गये. किसी अन्य स्थान पर विवाह कर लिया. लड़की के लापता होने पर उसके पिता ने थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया. मामले में रामबलि दास को नामजद किया गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भालपट्टी पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ की. लगातार प्रयास के बावजूद लंबे समय तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहींं मिला. काफी खोजबीन व तकनीकी निगरानी के बाद बुधवार को सूचना मिली कि युवती लहेरियासराय में रह रही है. सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी जिसमें युवती को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश के बाद उसे ससुरालवालों को सौंप दिया गया. भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. दोनों बालिग हैं. आपसी सहमति से विवाह कर साथ रह रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस अब प्राथमिकी के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन