Darbhanga : लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बेनीपुर एवं अलीनगर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन

डीएम ने बेनीपुर एवं अलीनगर के बीडीओ तथा सीओ को दिया निर्देशअधिकारियों के साथ की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

दरभंगा. समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बेनीपुर एवं अलीनगर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा की. सभी सीओ एवं बीडीओ से लंबित आवेदनों के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली. दोनों सीओ से कहा कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे आम लोगों को समय से सेवा का लाभ मिल सके. सीओ से रिवर्ट किए आवेदनों का सत्यापन कर लेने को कहा. राजस्व कर्मचारियों को रिवर्ट किए आवेदन में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि अनावश्यक रूप से आवेदन रिवर्ट नहीं करें. आवेदन कम से कम रिजेक्ट हो यह सीओ सुनिश्चित करें. राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा. बड़े बकायेदारों की पहचान कर नोटिस निर्गत करते हुये नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने, राजस्व कर्मचारी को हर सप्ताह एक लाख रुपये का लगान वसूली करने तथा कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया. बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की गई.

सभी पात्र लोगों को लाभ देने का निर्देश

डीएम ने समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की. सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने को कहा. इसे लेकर प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, बीडीओ, सीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सीडीपीओ, राजस्व कर्मचारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन