Darbhanga Good News: 7,902 घरों में लगेंगे फ्री सोलर पैनल, गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

घर के छत पर लगा सोलर पैनल (फाइल फोटो)

Darbhanga Good News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दरभंगा जिले के 7,902 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से नावेंदु शेखर पाठक की रिपोर्ट

Darbhanga Good News: दरभंगा में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के हजारों गरीब परिवारों को मुफ्त सौर ऊर्जा का लाभ मिलने जा रहा है. इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

2.5 लाख परिवारों के लिए शुरू हुई योजना

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना का शुभारंभ किया गया. इस परियोजना पर 1,512 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी किया गया.

दरभंगा को मिली नई विद्युत सुविधाएं

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तारडीह प्रखंड के नए महिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया. साथ ही मिथिला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में नॉर्थ बिहार के पहले बिहार पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीपीटीआई) की शुरुआत भी हुई. यहां बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

पहले चरण में 7902 परिवार होंगे लाभान्वित

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इससे बिजली बिल का बोझ कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. जिले के 18 प्रखंडों में पहले चरण में 7,902 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

जनप्रतिनिधि और लाभुक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद गोपालजी ठाकुर, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी और लाभुक मौजूद रहे. सभी ने योजना को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन