दरभंगा: गौतम कुंड में स्नान-दान के लिए उमड़े श्रद्धालु, मलमास का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन

गौतम कुंड में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

दरभंगा: जाले स्थित पौराणिक गौतम कुंड में मलमास के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने स्नान, दान और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

दरभंगा: मलमास के अंतिम दिन सोमवार को ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के गौतम कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र कुंड में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे. दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.

पूजा का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार मलमास के दौरान गौतम कुंड में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की. इसके बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए.

दिनभर बना रहा धार्मिक माहौल

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. पूरे दिन गौतम कुंड परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा. मलमास की समाप्ति पर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन