पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, डीएम ने 100-100 नए आवेदक चिन्हित करने का दिया निर्देश
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कौशल कुमार. | Prabhat Khabar Network
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने और 100 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए. अब तक 566 घरों पर सोलर पैनल लग चुके हैं.
PM Surya Ghar Yojana: समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में योजना के विस्तार, उपभोक्ताओं को जागरूक करने और आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए.
घर-घर जाकर देंगे योजना की जानकारी
डीएम ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय अभियंताओं और अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली भार और मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें और सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें.
100 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित करने का निर्देश
बैठक में बताया गया कि उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है. डीएम ने सभी सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया.
566 घरों पर लग चुके हैं सोलर पैनल
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 566 उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बैंकों को शीघ्र ऋण स्वीकृति के निर्देश
डीएम ने अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि सभी चिन्हित इच्छुक आवेदकों के ऋण आवेदन नजदीकी बैंकों में शीघ्र जमा कराएं. साथ ही बैंकों से भी कहा गया कि प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण कर ऋण स्वीकृत करें.
बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, आपूर्ति प्रमंडल (शहरी) के केशव कुमार, ग्रामीण प्रमंडल के आमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










