मुंबई में चोरी के मामले का आरोपित दरभंगा से गिरफ्तार, ट्रांजिट पर ले गई मुंबई पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई पुलिस ने दरभंगा से एक बड़ी चोरी के मामले में वांछित आरोपी चंदन मुखिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी को उसके गांव से पकड़ा गया, जहां से उसे ट्रांजिट पर मुंबई ले जाया गया है.

विज्ञापन

Mumbai Police: मुंबई में दर्ज एक चोरी के मामले में वांछित आरोपित को सोमवार को मुंबई पुलिस ने सोनकी थाना पुलिस के सहयोग से दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट पर मुंबई ले जाया गया.

विज्ञापन

गांव से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के गोठ भिट्ठी निवासी कमलेश मुखिया के पुत्र चंदन मुखिया के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को दरभंगा पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया.

सोना-चांदी और नकदी चोरी का आरोप

सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि चंदन मुखिया के खिलाफ मुंबई के एक थाने में चोरी का मामला दर्ज है. आरोप है कि वह मुंबई में जिस घर में काम करता था, वहीं से सोना-चांदी के जेवरात और बड़ी मात्रा में नकदी चोरी कर फरार हो गया था.

तकनीकी जांच से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी. तकनीकी अनुसंधान और अन्य सूचनाओं के आधार पर उसके दरभंगा स्थित गांव में होने की जानकारी मिली. इसके बाद मुंबई पुलिस ने सोनकी थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: सीएम साइंस कॉलेज कर्मचारियों ने प्रक्षेत्रीय नेतृत्व पर साधा निशाना, कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन