बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जश्न मनाते जनसुराज के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत को सकारात्मक राजनीति की जीत बताया.
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर सोमवार को दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाब का फूल भेंट कर जीत की खुशी साझा की.
कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
इस अवसर पर जनसुराज नेता इंद्र भूषण झा ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने सकारात्मक राजनीति और बदलाव के पक्ष में अपना जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह जीत जनसुराज की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है. आने वाले समय में पार्टी पूरे बिहार में और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज बनेगी.
संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान डॉ. उद्भट्ट मिश्र ने संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जनसुराज के कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करेंगे.
इस अवसर पर राजीव कुमार मणि, प्रतिभा सिंह, आमना सफी, पप्पू चौधरी, सुदर्शन झा, मुकुंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने किया प्रदर्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए