पप्पू यादव की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने किया गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन
पुतला दहन करते कांग्रेस नेता | Prabhat Khabar Network
कांग्रेस नेता मुन्ना खान ने सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और जांच प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल उठाए और उच्च स्तरीय सुरक्षा की मांग की.
Congress Protest: कांग्रेस नेता एवं ग्रामीण सृजन साथी अभियान के प्रभारी मुन्ना खान ने सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को खान चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया.
आपके शहर में
सुरक्षा और जांच को लेकर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान मुन्ना खान ने आरोप लगाया कि देश में कई चर्चित घटनाओं में शीर्ष नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था तथा जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए.
उच्च स्तरीय सुरक्षा देने की मांग
मुन्ना खान ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से मांग की कि सांसद पप्पू यादव को तत्काल उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उनसे संबंधित हालिया घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
यह भी पढ़ें: सफाई संकट खत्म करने पर बनी सहमति, मंगलवार से सभी वार्डों में शुरू होगा सफाई कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए