Darbhanga News: बगरस गांव में देसी चुलाई शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर महिला के घर से 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. मामले में महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बगरस गांव से 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना के बाद हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बगरस गांव में अवैध रूप से शराब रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सिकंदर सदा की पत्नी नगिया देवी के घर से करीब दो लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने नगिया देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन