Darbhanga News: बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर जन-जन तक पहुंचायें सरकार की उपलब्धियां

Updated at : 07 Jun 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर जन-जन तक पहुंचायें सरकार की उपलब्धियां

Darbhanga News:बूथ सशक्तीकरण अभियान के साथ ही विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को दरभंगा पूर्वी भाजपा की कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बूथ सशक्तीकरण अभियान के साथ ही विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को दरभंगा पूर्वी भाजपा की कार्यशाला हुई. जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में इसमें प्रदेश से प्रभारी के रूप में पहुंचे भीम साहु ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है. विकसित भारत अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है. सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों को मजबूत बनाने में अपना अवदान दें. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. यह गर्व के साथ उत्साह बढ़ाने वाला है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा. वहीं कार्यशाला का संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो की रणनीति पर हम सभी को काम करना होगा. बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों से संवाद करना होगा. उनकी समस्या व आवश्यकताओं को जानना होगा. सिंह ने कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के तहत मंडल से लेकर बूथ तक कार्यक्रम चलाने होंगे. बूथ सशक्तीकरण के जिला संयोजक श्रवण चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अभियान 30 दिनों तक चलेगा. मौके पर विकसित भारत का अमृतकाल- सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के जिला संयोजक पिंटू झा ने नौ जून से जिला में प्रदर्शनी लगाकर सरकार की उपलब्धि बताने की बात कही. कहा कि 11 जून को जिला स्तर पर वृहत कार्यक्रम होगा. 12 से 14 जून तक नुक्कड़ सभाएं हाेंगी. कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, राजेश पोद्दार, सोनू ठाकुर, रामनाथ सहनी, लालकांत झा, लाल मुखिया, रजनीश सुंदरम, सुधीर सिंह, रणजीत मिश्र, सीताराम मांझी, राधेश्याम झा, गंगा प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन