Darbhanga News: आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, एसआइ जख्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:उसरी गांव में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची बहेड़ी थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी गांव में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची बहेड़ी थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें एसआइ जख्मी हो गये. इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार उसरी में रविवार को देर रात आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए बहेड़ी पुलिस पहुंची. इस दौरान Darbhanga News: आरोपित के परिजन व समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें बहेड़ी थाना के एसआइ उपेन्द्र सिंह घायल हो गये. उन्हें पीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि एसआइ के नेतृत्व में बहेड़ी पुलिस ने उसरी निवासी पंचम यादव को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर को घेर लिया. उस समय पंचम परिजनों और समर्थकों के साथ छठिहार समारोह में भाग ले रहा था. अचानक खुद को घिरे देखकर पंचम के परिजनों व समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें एसआइ को गंभीर चोटें आयी. ग्रामीणों की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इस बीच मौका पाकर पंचम यादव भाग निकला. झड़प के दौरान उसका भाई स्थानीय पैक्स अध्यक्ष अवधेश यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मालूम हो कि पंचम यादव के विरुद्ध बहेड़ी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है. इसी मामले में बहड़ी पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी. सूचना मिलने पर सोमवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी भी थाना पर पहुंचे. विस्तृत जानकारी ली. थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि घायल एसआइ के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 18 नामजद तथा 20-25 अज्ञात को आरोपित किया गया है. उन्होंने बताया कि पंचम यादव पर कुशेश्वरस्थान थाना में भी कई मामले दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन