भीड़ से बचने के लिए नेटबैंकिंग का करें प्रयोग

Published at :23 Nov 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
भीड़ से बचने के लिए नेटबैंकिंग का करें प्रयोग

दरभंगा : प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद व बैंकों के अधिकारियों ने नोट बंदी को लेकर हो रही समस्या पर मंगलवार को विचार विमर्श किया. बैठक में खास तौर पर ग्रामीण लोगों को पैसा की लेन देन मे हो रही समस्या पर गंभीरता से विचार किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में […]

विज्ञापन

दरभंगा : प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद व बैंकों के अधिकारियों ने नोट बंदी को लेकर हो रही समस्या पर मंगलवार को विचार विमर्श किया. बैठक में खास तौर पर ग्रामीण लोगों को पैसा की लेन देन मे हो रही समस्या पर गंभीरता से विचार किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में अधिकांश लोगों के पास चेक या एटीएम नहीं है. पैसे के लेन देन के लिए बैंक व एटीएम पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है. वहीं शहर में पैसे बदलने में कठिनाई व एटीएम सुचारु नहीं रहने की भी बात उठाई गयी. बैंकों के प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में खाताधारी आवेदन देंगे तो डाक के द्वारा एक सप्ताह के अंद चेक व एटीएम दिया जायेगा.

एसबीआइ का मात्र चार से पांच एटीएम बंद है. वह भी चालू कर दिया जायेगा. वहीं 500 का नया नोट कल से मिलना शुरू हो जायेगा. लाइन व भीड़ से बचने के लिए कैश लेस नेट बैंकिंग का प्रयोग लोग करें. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन सुरेका, एबीआइ के आरएम अरुण पांडेय, जेबी पुजारी, एजीएम सेंट्रल बैंक आफ इंडिया आदि मौजूद थे.

बीडीओ, सीओ का प्रशिक्षण आज : दरभंगा. नीलाम पत्र वादों से संबंधित प्रशिक्षण बुधवार को समाहरणालय कक्ष में दिया जायेगा. इसमे जिला सहकारिता पदाधिकारी सभी प्रखंडों एंव अंचल के बीडीओ, सीओ एवं अधिकृत पेशकार उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी देते हुए नीलाम पत्र पदाधिकारी सह डीएसओ कुमार राम बाबू ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रुप में स्थापना उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी, जिला राजस्व प्रशाखा पेशकार मोहन लाल पूर्वे रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन