दरभंगा: प्रेम विवाह के 6 माह बाद विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वाले फरार

Updated:
विज्ञापन
Bagaha

सांकेतिक तस्वीर

करीब छह माह पहले ही उसने सर्दी गांव के रोशन मंडल के साथ प्रेम विवाह किया था. रोशनी के पिता विनोद मंडल का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

विज्ञापन

बिरौल (दरभंगा): दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्दी गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 21 वर्षीय एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. महिला की पहचान रोशन मंडल की पत्नी रोशनी कुमारी के रूप में हुई है.

6 माह पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार रोशनी घनश्यामपुर के पुनहद गांव की रहने वाली थी. करीब छह माह पहले ही उसने सर्दी गांव के रोशन मंडल के साथ प्रेम विवाह किया था. रोशनी के पिता विनोद मंडल का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना के समय मृतका का पति रोशन काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में था. घर में मौजूद ससुराल वाले शव मिलते ही फरार हो गए.

एफएसएल की टीम करेगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है. ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों का घर छोड़कर भाग जाना मामले को और अधिक संदिग्ध बना रहा है. पुलिस फिलहाल इसे हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोणों से देख रही है.

मामला संदिग्ध लगता है : पुलिस

प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (DMCH) भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल फरार ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मृतका के पति से भी संपर्क साधने की कोशिश जारी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन