‘मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश…’ भ्रामक वीडियो पर भड़कीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

वीडियो के जरिए मैथिली ठाकुर ने मामले को समझाया

Bihar Politics: दरभंगा के अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने सड़क निर्माण से जुड़े वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है और ऐसे वीडियो फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Politics: बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं. इसी क्रम में दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में चल रहे सड़क निर्माण कार्य से जुड़े एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विधायक ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने और विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश- मैथिली

विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि सुबह उठते ही उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें उनके क्षेत्र घनश्यामपुर प्रखंड में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को घटिया गुणवत्ता का बताया जा रहा था. उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर उन्हें काफी दुख हुआ और वह बेहद विचलित हुईं. विधायक ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि वीडियो देखने के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित एग्जीक्यूटिव से बात कर पूरी रिपोर्ट मांगी. जांच में पता चला कि सड़क निर्माण कार्य अभी शुरुआती चरण में है और लेयरिंग का काम बाकी है. उन्होंने कहा कि सड़क पर करीब डेढ़ इंच तक अलकतरा गिराया जाना है और निर्माण प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है.

‘अपनी ही सरकार से पूछती हूं सवाल’

विधायक ने कहा कि वह जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर हमेशा गंभीर रहती हैं. जरूरत पड़ने पर अपनी ही सरकार और विभाग से सवाल पूछने से भी पीछे नहीं हटतीं. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए ही उन्होंने विधानसभा की शपथ ली है.

‘भ्रामक या मिसलीडिंग वीडियो फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई’

मैथिली ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से वह इस तरह की गतिविधियों का सामना कर रही हैं. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि कोई इस तरह की भ्रामक या मिसलीडिंग वीडियो फैलाने की कोशिश करेगा तो उस पर सीएमओ स्तर से नजर रखी जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्य होने दीजिए, राजनीति मत कीजिए. अगर कहीं गलत काम हो रहा है तो उसका विरोध जरूर कीजिए, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र के विकास कार्यों को बाधित नहीं किया जाना चाहिए. विधायक ने भरोसा जताया कि विभाग बेहतर काम करेगा और यदि कहीं किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो वह खुद कार्रवाई करेंगी.

उन्होंने कहा कि ऐसे विवादों का सबसे बड़ा नुकसान गांव के लोगों को होता है, क्योंकि इससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि गलत और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ आगे सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट: नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या, सभापति को मारी कई गोलियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन