Darbhanga: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, LNMU जाते समय हुआ हादसा
सांकेतिक तस्वीर
दरभंगा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की जान चली गई. लोआम गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.
Darbhanga News: सदर थाना क्षेत्र के मुरिया-रैयाम पथ पर लोआम गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सतघारा निवासी नवीन कुमार झा (38) और उनकी पत्नी बबीता देवी (32) के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया.
आपके शहर में
LNMU जा रहे थे दंपती
जानकारी के अनुसार नवीन कुमार झा अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ बाइक से दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय किसी काम से जा रहे थे.
इसी दौरान लोआम गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
इलाज के दौरान दोनों की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को इलाज के लिए सकरी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर थाना ले गयी.
मोबाइल से परिजनों को दी गयी सूचना
पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से परिजनों का नंबर प्राप्त कर घटना की जानकारी दी. दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये.
एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर से सतघारा गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हुई है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: आइटी कंपनियों को दरभंगा एसटीपीआइ से जोड़ने की पहल, गोपालजी ठाकुर ने दिया आमंत्रण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए