Darbhanga: टॉप-टेन वांछित अपराधी राकेश यादव गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन व 8 कारतूस जब्त

Updated:
विज्ञापन

जिले के टॉप टेन अपराधी राकेश कुमार यादव को देशी पिस्टल 8 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने की जानकारी देते एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी | Prabhat Khabar Network

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के टॉप-टेन वांछित अपराधी राकेश यादव को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. राकेश यादव का 13 संगीन आपराधिक मामलों का इतिहास रहा है.

विज्ञापन

Biraul Crime News: तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के टॉप-टेन वांछित अपराधियों की सूची में शामिल राकेश यादव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. कार्रवाई एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में तिलकेश्वर थाना और कुशेश्वरस्थान थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 275/2025 में वांछित और टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल राकेश यादव अपने घर शंकरपुर भुसकुरुआ में मौजूद है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही राकेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान उसके कमरे से उजले रंग के झोले में मैगजीन लगी सिल्वर रंग की देसी पिस्टल और एक अन्य लोडेड मैगजीन बरामद हुई. दोनों मैगजीन में चार-चार, कुल आठ जिंदा कारतूस मिले.

13 संगीन मामलों का है इतिहास

पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए राकेश यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार राकेश का 13 संगीन कांडों का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 13 मामले दर्ज हैं.

इनमें कुशेश्वरस्थान थाना में 10, अलीनगर और सिंघिया थाना, समस्तीपुर में एक-एक मामले समेत अन्य कांड शामिल हैं. वर्ष 2025-26 में भी उसके खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में चार नये मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के साथ कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव कुमार, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरीनंदन कुमार राम, नदी थाना थानाध्यक्ष सुशील कुमार, एसआइ रूपेंद्र कुमार सिंह और तिलकेश्वर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: आइटी कंपनियों को दरभंगा एसटीपीआइ से जोड़ने की पहल, गोपालजी ठाकुर ने दिया आमंत्रण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन