Darbhanga: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट
सिंहवाड़ा थाना
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है. विरोध करने पर महिला के परिवार के सदस्यों से भी मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Singhwara News: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
आवेदन के अनुसार, 21 अगस्त की शाम महिला अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान सरैया निवासी मो. गुफरान, मो. फैजान और मो. सोफियान कथित रूप से जबरन घर में घुस आये. महिला ने आरोप लगाया है कि तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया.
आवेदन में आरोपितों पर महिला के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है.
बचाने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट का आरोप
शोर सुनकर परिजन महिला को बचाने पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान मो. गुफरान ने फरसा से एक परिजन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
मो. फैजान पर महिला की मां और बहन के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. वहीं सरैया निवासी मो. गुफरान की पत्नी इल्मा खातून और मो. परवेज की पत्नी हजरा खातून पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके पति को इलाज के लिए पीएचसी सिंहवाड़ा ले जाया गया.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए