Darbhanga: तिलकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महारुद्र यज्ञ, शिवमय हुआ इलाका

Published by :Aniket Kumar
Published at :28 Apr 2026 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News darbhanga korathu maharudra yagya tilkeshwar mahadev

दरभंगा में महायज्ञ

Darbhanga News: दरभंगा के कोरथु गांव में 28 अप्रैल से 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू हो रहा है। 8 मई तक चलने वाले इस आयोजन में शिव पुराण कथा, रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के कोरथु गांव स्थित प्रसिद्ध तिलकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार, 28 अप्रैल से श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 8 मई तक चलेगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और भक्ति का माहौल व्याप्त है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है.

रासलीला का होगा आयोजन

यज्ञ आयोजनकर्ता शुभकांत झा ने बताया कि 11 दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शिव पुराण कथा का वाचन और रासलीला का मंचन किया जाएगा. इसके साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें यूपी और बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

नामचीन कलाकार बांधेंगे समां

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में धीरजकांत, राजीव सिंह, अरविंद सिंह (हेलो मिथिला) और पूनम मिश्रा जैसे चर्चित गायक अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. यज्ञ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह है और वे तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इस आयोजन से कोरथु समेत आसपास के इलाकों का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है.

यह भी पढे़ं: Darbhanga: शादी से पहले उजड़ा घर, गैस रिसाव से लगी भीषण आग, दो घर राख

दरभंगा से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन